Health Benefits of Grapes Fruit in Hindi By Happy Health India

Health Benefits of Grapes Fruit in Hindi

अंगूर एक ऐसा फल है जिसमे न तो छिलका हटाने की समस्या है और न ही बीज निकालने की समस्या है। अंगूर बहुत ही आसानी से प्राप्त होने वाले और स्वास्थ्य वर्धक फल है। अंगूर खाना सभी को बहुत पसंद होता है। अंगूर तीन प्रकार के होते हैं जैसे की हरे अंगूर, काले अंगूर और लाल अंगूर। 

अंगूर में कई तरह के विटामिन भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। अंगूरों को सुखाकर किशमिश का रूप दिया जाता है। आज हम आपको अंगूर खाने के फायदे (Angur Khane ke Fayde) के बारे में बताएंगे। आइए जानते है हरा, लाल और काले अंगूर फल खाने के फायदे और अंगूर के जूस और पत्ते के फायदे बारे में। 

benefits of grapes fruit, benefits of grapes fruit in hindi, benefits of grape juice, benefits of grapes for skin, health benefits of grapes, health benefits of grapes in hindi, अंगूर के लाभ, हरा अंगूर खाने के फायदे, काले अंगूर खाने के फायदे, अंगूर के स्वास्थ्य लाभ,
Health Benefits of Grapes Fruit in Hindi

अंगूर में पाए जाने वाले विटामिन – Vitamins Found in Grapes

1. ग्लूकोज़ (Glucose)

2. विटामिन ए, बी6 और सी (Vitamins A, B6 & C)

3. सेलेनियम (Selenium)

4. कैल्शियम (Calcium)

5. आयरन (Iron)

6. पोटेशियम (Potassium)

7. सोडियम (Sodium)

8. फास्फोरस (Phosphorus)

9. एसिड (Acid)

10. मैग्नीशियम (Magnesium)

अंगूर खाने के फायदे – Health Benefits of Eating Grapes

1. आजकल लड़का हो या लड़की हर कोई बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहते है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए अंगूर का भी इस्तेमाल किया जाता है। 

पेस्ट बनाने की विधि: अंगूर को मसल कर पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को बालों के रोम में अच्छी तरह से लगा लें। कुछ देर बाद बालों को किसी अच्छे वाले माइल्ड शैम्पू से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको अपने बालों पर फर्क जरूर नजर आएगा।

यह भी पढ़ें: झड़ते बालों को रोकने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

2. रोजाना खाना खाने के बाद अंगूर का जूस जरूर पिएं ऐसा करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। अंगूर का जूस पीने से आपकी याददाश्त बढ़ती है।

3. अगर आपको कम भूख लगती है तो ऐसे में अंगूर आपके लिए बहुत ही अच्छा फल है। क्योकि अंगूर खाने से आपकी भूख और भी बढ़ती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो अंगूर में काली मिर्च और नमक मिलाकर खाने से कब्ज के जुडी सारी परेशानी दूर हो जाती है।

4. अंगूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो अस्थमा का कारण बनने वाले फेफड़ों में सूजन को कम करने में मदद करता है। अंगूर अस्थमा के मरीज को आसानी से सांस लेने में काफी मदद मिल सकती है। अंगूर का नियमित सेवन से अस्थमा को पूरी तरह से ठीक करने में भी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: सांस की तकलीफ के घरेलू उपचार

5. अंगूर में पानी और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते है। थोड़ी मात्रा मेंअंगूर खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती है। ऐसे में मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर खाना बहुत ही फायदेमंद होता है.

6. रोजाना सुबह एक गिलास अंगूर का जूस (Grape juice) पीने से माइग्रेन से जुडी समस्या भी दूर हो जाती है।

7. अंगूर का नियमित सेवन करने से मोतियाबिंद जैसी बीमारी से बचाव हो भी सकता है।

8. अंगूर में खून बढ़ाने का भी गुण पाए जाते है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के उत्पादन और रक्त को बढ़ाने में काफी मदद करता है। एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसा करने से आपकी बॉडी में खून की कमी दूर हो जाती है।

9. अंगूर एंटीऑक्सिडेंट रेस्वेराट्रोल का एक समृद्ध स्रोत पाए जाते हैं जो की रोजाना अंगूर खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। एक अध्ययनों से पता चलता है की अंगूर में प्राकृतिक केमिकल मौजूद होते हैं जिसकी वजह से कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने की क्षमता रखते हैं।

10. गुर्दे में दर्द (Kidney pain) होने पर ताजे हरे अंगूर के पत्तों (Grape leaves) को 100 ग्राम पानी में थोड़े से नमक के साथ पीसकर छलनी से छानकर उसका पानी पीने से Kidney pain बहुत ही राहत मिलती है।

11. रोजाना अंगूर का जूस (Grapefruits juice) पीने से शरीर को वायरल और अल्जाइमर जैसे संक्रमणों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

12. अगर आपके मुँह में छाले पड़ते है तो आप सुबह अंगूर के जूस से कुल्ला करने से मुँह के छाले (Mouth ulcers) दूर होते हैं।

13. भोजन के कुछ देर बाद अंगूर का जूस पीने (Drink Grape Juice) से आपको पेट फूलने (Flatulence), गैस (Gas) और अपच (Indigestion), जैसी समस्या नहीं होती है।

14. अंगूर के जूस में नमक और काली मिर्च मिलाकर पीने से जी मिचलाना (Nausea) और उल्टी जैसी समस्या में आराम मिलता है। अंगूर (Grape) को गर्म पानी (Hot Water) में धोकर खाने से चेचक (chicken pox) में आराम होता है।

15. अगर आपके पेट में ज्यादा गर्मी हो तो 15 या 20 सूखे अंगूरों (Dry Grapes) को रात को पानी में भिगोकर रख दें, फिर सुबह उन अंगूरों को इस पानी में मसलकर थोड़ी चीनी मिलाकर खा लीजिए और साथ में उन पानी को पी लें।

Disclaimer: All information is good but you should do it only after consulting your doctor. Otherwise use them with your own responsibility.

Leave a Comment